{"_id":"6928988a8f840b63b8036f23","slug":"lack-of-specialist-doctors-in-hospitals-dependence-on-outside-districts-for-better-treatment-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120270-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, बेहतर इलाज के लिए बाहरी जिलों पर निर्भरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, बेहतर इलाज के लिए बाहरी जिलों पर निर्भरता
Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार और प्रशासन की ओर से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। जिला अस्पताल और तीनों सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 27 पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जिले के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 24 में से 12 पद रिक्त हैं। अस्पताल में ईएनटी, मनोरोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और फोरेंसिक के एक-एक पद सृजित हैं। यहां पांच पदों पर एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं है।
अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक के दो-दो पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष अस्पताल में महज एक-एक चिकित्सक की नियुक्ति है। एकमात्र चिकित्सक के अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाती हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यही हाल
सीएचसी कांडा में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सृजित सात पद रिक्त हैं। सीएचसी बैजनाथ में चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हैं। सीएचसी कपकोट में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सात में से छह पद रिक्त हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो रही हैं।
जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बारे में निदेशालय को सूचना भेजी गई है। निदेशालय की ओर से चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाएंगे।
-डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर