{"_id":"57e9595f4f1c1bf70a575060","slug":"lab-technicians-opposes-the-arms-shackled-black-lace","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्नीशियनों ने बांहों में काला फीता बांधकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेक्नीशियनों ने बांहों में काला फीता बांधकर किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बांहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भी मांगों के संबंध में कार्रवाई नहीं होने पर तीन अक्तूबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के कर्मचारियों ने बताया कि कैडर पुनर्गठन, सेवा नियमावली, पदनाम, नसबंदी शिविर में प्रोत्साहन राशि, धुलाई, पौष्टिक आहार, वाहन, जोखिम भत्ता आदि की मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो तीन अक्तूबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
10 अक्तूबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर महानिदेशक का घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र दोलाद, आशुतोष धपोला, रीता गोस्वामी, देवेंद्र प्रसाद, महावीर सिंह, जगदीश कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन