फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kumaon's famous Uttarayani fair started in Bageshwar.

उत्तरैणी कौतिक लागि रौ सरयू का बगड़ मा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kumaon's famous Uttarayani fair started in Bageshwar.
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में शामिल ऊंटसवार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भगवान बागनाथ की पौराणिक नगरी में मंगलवार से कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रंगोली पिछौड़ा ओढ़कर महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। जुलूस में कुमाऊं, गढ़वाल की लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले तो वहीं राजस्थानी, पंजाबी, शौका, जौनसारी समेत विभिन्न संस्कृति की छटा भी दिखाई दी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, डीएम रंजना राजगुरु ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल लोग तहसील रोड, गोमती पुल, स्टेशन रोड, माल रोड, सरयू पुल, जिला अस्पताल रोड, दुग बाजार होकर मुख्य मेला स्थल नुमाइशखेत पहुंचे। जुलूस में सबसे आगे नायब सूबेदार मंगल सिंह के नेतृत्व में कुमाऊं रेजीमेंट का बैंडवादक दल चल रहा। जुलूस में सैनिक हाईस्कूल, जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल, गायत्री विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट, हिमालयन सेंट्रल स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, न्यू जूनियर हाईस्कूल, आनंदी एकेडमी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल, प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के बच्चे भगवान शिव, काली मां आदि देवी, देवताओं की वेशभूषा में सजे थे।
विज्ञापन

-
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, एसपी रचिता जुयाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, सुनीता टम्टा, सुरेश गढ़िया, दलीप सिंह खेतवाल, रघुवीर दफौटी, संजय साह, भुवन कांडपाल, बालकृष्ण, मनोज कपकोटी, बाला दत्त तिवारी, विनोद पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी पिसी नूणक खूब डिमांड
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में विभिन्न विभागों के स्टाल लगे हैं। इन स्टालों में विभिन्न जानकारी से संबंधित पत्रक उपलब्ध हैं। लोग भी स्टालों में जाकर विभागों से संबंधित जानकारी ले रहे हैं। सखी स्वायत्त सहकारिता समिति ने भी स्टाल लगाया है। स्टाल में पहाड़ी पिसी नूण खूब बिक रहा है। भांग, जीरा, हरी मिर्च, असली नमक का पैकेट दस-दस रुपये, पहाड़ी च्यूड़े का पैकेज 30 रुपये में बिक रहा है। संवाद
मौत के कुएं में लग रही लोगों की भीड़
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में काफी दुकानें लगी हैं। मैदान में झूला, चरखा, मौत का कुआं, ड्रैगन झूला, मिक्की माउस, वाटर बैलून आदि लगे हैं। मौत का कुआं लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। लोग यहां करतब देखकर दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। मौत के कुएं का टिकट 60 रुपये, झूला का 70 रुपये हैं। संवाद
ऊंट और घोड़े की हो रही सवारी
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में ऊंट और घोड़ा भी पहुंचे हैं। मेले में पहुंचे लोग ऊंट, घोड़े की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। लोग ऊंट, घोड़े की सवारी तो कर ही रहे हैं। इनके अलावा इनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी लोग उत्सुक हैं। संवाद
झांकी देखने छतों, दुकानों में उमड़ी भीड़
बागेश्वर। मंगलवार को शहर में निकला भव्य सांस्कृतिक जुलूस में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। झांकी देखने के लिए घरों की छतों, दुकानों के आगे लोगों की भीड़ जमा हो गई है। कई लोगों ने घरों की खिड़कियों से भी झांकियों का दीदार किया। संवाद
ढोल दमाऊं की धुन में छोलिया नृतकों ने लगाए ठुमके
बागेश्वर। जुलूस में कुमाऊंक ढोल, दमाऊ, नगाड़, बीनबाज, तुतुरी, रमसिंगा चार चांद लगाई। कुमाऊं रेजीमेंटक बैंड की मधुर धुन सुन बेर भल लागो। छोलिया नर्तकों ने भी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। धारचूला से आए नगाड़े की धुन भी सुनाई दी। संवाद
सरयू नदी में नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं लोग
बागेंश्वर। उत्तरायणी मेले में आने वाले लोग सरयू नदी में नौकायन का आनंद उठा रहे हैं। खासकर बच्चों के लिए यह रोमांच बना हुआ है। आठवीं कक्षा की छात्रा गायत्री और पांचवीं के छात्र रमेश सिंह ने बताया कि वह पहली बार नाव की सवारी कर रही है। उसे नाव में बैठकर काफी अच्छा लगा। नाव चालक मो. मुख्तार ने बताया कि लोग उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इसका टिकट 100 रुपये है।
उत्तरायणी के पहले दिन बारिश से बंद रहीं कई दुकानें
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के पहले दिन मौसम खराब होने से कई दुकानें बंद रहीं। बाहर से आए कई फड़ व्यवसायी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। सरयू बगड़, नुमाइशखेत में लगने वाली बहुत सी दुकानें बंद रहीं। मौसम बिगड़ने से व्यापारी मायूस दिखे। पांच से अधिक दुकानें मेले में व्यापार करने बाहर से आए हैं। फड़ व्यापारी अहमद, मुख्तार, मुकेश, धीरज ने बताया रुक-रुक हो रही बारिश से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। पानी टैंट के अंदर घुस जा रहा है। इससे सामान भीग रहा है। जो दुकानें खुली थी, उनमें भी ग्राहकों का टोटा रहा। बहुत से फड़ व्यवसायी ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
टैटू बनाने वालों की लगी भीड़
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में टैटू बनाने वालों की पहले दिन से भीड़ दिखी। युवा, बच्चे अपने हाथों में टैटू बनाते देखे गए। उन्होंने विभिन्न प्रकार के टैटू अपने हाथों में गुदवाए। टैटू के शौकीन लोगों ने अपने नाम और देवताओं के साथ ही अन्य
-
विभागीय स्टालों पर उमड़ी भीड़
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला परिसर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने इन स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी पात्र लोगों को सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान एसपी रचिता जुयाल, सीडीओ दामोदर पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम/मेलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, ईओ राजदेव जायसी आदि थे।
-
4.5 फुट की लौकी और 14 किलो का कद्दू
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में उद्यान विभाग के स्टॉल पर रखे खाद्य पदार्थ सबसे मनमोहक रहे। विभाग के स्टॉल पर 4.50 फुट लंबी लौकी, 14 किलो का कदद्, आठ किलो की मूली, इलायची का पौधे देखने के लिए ग्राहकों की कतार लगी रही। अन्य स्टॉलों पर भी स्थानीय जैविक उत्पाद देखे गए। राजेश चौबे का उगाया इलायची का पौधा, बलराम का उगाया कद्दू, भगवान सिंह की उगाई कीवी, जगदीश सिंह नगरकोटी की उगाई लौकी देखने वालों की खासी भीड़ रही। संवाद

-
नेताजी की स्टाइलिश फोटो बनी आकर्षण का केंद्र
बागेश्वर। कांग्रेस ने नववर्ष और मकर संक्रांति के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं का बैनर सरयू नदी के बीच लगाया है। इस चित्र के माध्यम से लोगों को नववर्ष और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। लेकिन इसमें छपी कांग्रेस से जुड़े सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की फोटो मेले के पहले दिन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस पोस्टर में नेताजी जनता से हाथ जोड़ने की बजाय किसी बॉलीवुड स्टार की तरह हाथ में मोबाइल और आंखों में चस्मा लगाए खड़े हैं। पहली नजर में लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। कोई उन्हें बॉलीवुड का हीरो बता रहा है तो उन्हें दक्षिण - भारतीय फिल्मों का स्टार बता रहे हैं।

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में उमड़ी भीड़।

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में उमड़ी भीड़।- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed