फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kulaun villagers protest to drive away monkeys

Bageshwar News: कुलाऊं के ग्रामीणों ने बंदरों को भगाने के लिए प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kulaun villagers protest to drive away monkeys
गरुड़ के कुलाऊं के ग्रामीण बंदरों को भगाने के लिए प्रदर्शन करते लोग। 
गरुड़ (बागेश्वर)। बंदर भगाओ-खेती बचाओ जन अभियान समिति के आह्वान पर कुलाऊं ग्रामीणों ने गांव में बंदर को भगाने के लिए प्रदर्शन किया। बंदर भगाओ- खेती बचाओ जन अभियान समिति को हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन

जन अभियान समिति की टीम के संरक्षक एडवोकेट डीके जोशी के नेतृत्व में जन अभियान समिति की टीम ने घांघली, छटिया, घेटी, भिलकोट, कुलाऊं आदि गांवों में जनसंपर्क किया। भेटा के ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी के नेतृत्व में जन अभियान समिति की टीम ने माल्दे, सिटोली, नौघर आदि गांवों में संपर्क किया। नाराज लोगों ने कहा कि बंदरों की समस्या का कोई ठोस उपाय किया जाना चाहिए। समिति के लोगों ने ग्रामीणों से दस फरवरी को बैजनाथ के भकुनखोला मैदान में पहुंचने की अपील की। इस दौरान सलाहकार देवकीनंदन जोशी, संयोजक हरीश जोशी, अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, नंदाबल्लभ पंत, बलवंत सिंह अल्मिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed