{"_id":"6ccb91a7eeddd3dbd152165c5e36bc1a","slug":"ktpudiacina-block-the-referendum-was-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना ब्लॉक को लेकर हुई रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना ब्लॉक को लेकर हुई रायशुमारी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर ब्लॉक के अधिकारियों ने कठपुड़ियाछीना पहुुंचकर अलग ब्लॉक के गठन की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में रायशुमारी की।
विज्ञापन
बैठक में चार न्याय पंचायतों के 48 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंपे।
कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में क्षेत्र को लोग कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत बीएस रौतेला, ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी, वर्षा परिहार ने कठपुड़ियाछीना के बहुउद्देश्यीय भवन में मंगलवार को अलग ब्लॉक को लेकर रायशुमारी की।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्र के चार न्याय पंचायतों में बोहाला, सैंज, पंतगांव, देवलधार के 48 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अलग ब्लॉक की मांग पर अपनी सहमति जताई। एडीओ पंचायत रौतेला ने कहा कि वह प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेज देंगे।
जनसंघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बगैर छोटी प्रशासनिक इकाई गठन के क्षेत्र का विकास कतई संभव नहीं है। अलग ब्लॉक बनने से हर किसी को लाभ होगा।
समिति के अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि समिति इस मांग को लेकर दो अक्तूूबर गांधी जयंती के दिन काफलीगैर तहसीलदार प्रांगण में धरना प्रदर्शन के बाद शासन, प्रशासन को ज्ञापन भेजेेगी।
बैठक में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश टम्टा, ग्राम प्रधान नाथ लाल, देवी दत्त मिश्रा, पूरन असवाल, बालम मेहता, कमलाकांत, महेश मिश्रा, पूरन रावत, विशन लाल आर्य, एनके मिश्रा, पनी राम, कुंदन लाल, राजेंद्र प्रसाद आदि थेे।