फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Krishna Janmashtami Festival Machi Dhoom

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम

Wed, 24 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 24 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Festival Machi Dhoom
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कौसानी सरला आश्रम में कृष्णलीला का मंचन करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की जगह जगह धूम मची है। नगर के दुग बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। राजूहा अनर्सा में बच्चों की मेहंदी रचाओ और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मुरूली उडियार चौगांवछीना में जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। नगर पंचायत कपकोट में भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की भव्य झांकी निकली। उधर सरला आश्रम कौसानी की छात्राओं ने कृष्ण लीला का खूबसूरत मंचन किया गया।
भगवान बागनाथ की नगरी स्थित दुग बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में जमकर भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने झांकियों का भरपूर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने भजन गाए। मुरूली उडियार चौगांवछीना में जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। मेले में दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। उधर सीआरसी आरे के समन्वयक गोवर्धन उप्रेती के निर्देशन में राजूहा अनर्सा में छात्राओं की मेहंदी रचाओ और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में करीना मेहता, रश्मि और चांदनी गढ़िया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति मेहता, सूरज नगरकोटी और अंकिता गढ़िया ने ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहां प्रधानाध्यापक दीपेंद्र भट्ट, शिक्षकों में राम चंद्र जोशी, रोजिला खान, कला जोशी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष केदार सिंह खेतवाल आदि थे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  
विज्ञापन


उधर नगर पंचायत कपकोट में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकली। श्रद्धालुुुु रामलीला मैदान में जमा हुए यहां से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ श्रीकृष्ण राधा, बलराम और गोपियों की वेशभूषा सजे बच्चों की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर तहसील मुख्यालय की बाजार से भराड़ी, पुल बाजार, हिचौड़ी, ब्लाक बाजार से असों, दणों होकर पुन: रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु राधा कृष्ण के मन भावन भजनों में झूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कौसानी स्थित सरला बहन आश्रम की छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्म लीला का खूबसूरत मंचन किया गया। मंचन का लुत्फ उठाने दूर दूर से लोग पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर आश्रम की संचालिका राधा भट्ट आदि मौजूद थे। सिगनल कोर रेजीमेंट ने आयोजन के लिए टेंट की व्यवस्था की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed