{"_id":"5a85c3474f1c1bd34b8b8e01","slug":"krishi-nivesh-kendra-goes-waif","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से लावारिस पड़ा कृषि निवेश केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से लावारिस पड़ा कृषि निवेश केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नारतोली में लावारिश पड़ा कृषि विपणन केंद्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के भनारतोली में आठ वर्ष पूर्व बना कृषि विपणन केंद्र लावारिस पड़ा है। क्षेत्र के किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से केंद्र का संचालन करने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हेम चंद्र जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भनारतोली के ग्रामीणों ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से कृषि निवेश केंद्र का निर्माण किया गया था, लेकिन इसका संचालन आजतक शुरू नहीं हो पाया है।
लाखों की लागत से बना यह भवन आज अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। ग्रामीणों ने इस भवन को जल्द ही संचालित करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने दाणोंछीना-लोब सड़क में कटी भूमि का मुआवजा देने, एक वर्ष पूर्व स्वीकृत नलकूप का निर्माण करने, आपदा से ध्वस्त सिंचाई नहर का सुधार करने, हैंडपंप स्थापित करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान भैरव दत्त जोशी, विशन सिंह, दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, एमएस मेहता, कुंदन सिंह, घनश्याम आदि ग्रामीण शामिल थे।