फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Koshyari reached the village after a year and a half, the villagers welcomed

Bageshwar News: सवा साल बाद गांव पहुंचे कोश्यारी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Koshyari reached the village after a year and a half, the villagers welcomed
अपने गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। संवाद 
बागेश्वर। महाराष्ट्र, गोवा के पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सोमवार को करीब सवा साल बाद अपने गांव खेमिला (नामतीचेटाबगड़) पहुंचे। भगतदा के गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। कोश्यारी बुधवार तक गांव में रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार शाम को करीब साढ़े चार बजे कोश्यारी नामतीचेटाबगड़ पहुंचे। नामतीचेटाबगड़़ में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। नामतीचेटाबगड़ में लोगों से मिलने के बाद भगतदा अपने गांव खेमिला रवाना हुए। सड़क से कुछ दूरी पर स्थित गांव के लिए भगतदा पैदल निकले तो उनके पीछे गांव के लोगों का हुजूम चल पड़ा। कोश्यारी रास्ते में मिलने वाले लोगों से आत्मीयता से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। कोश्यारी ने रात्र विश्राम खेमिला स्थित अपने पैतृक आवास पर किया।
विज्ञापन

देर रात तक उनसे मिलने काफी संख्या में लोग पहुंचते रहे। वह मंगलवार को भी गांव में रहेंगे। बुधवार को गांव में पारिवारिक पूजा का आयोजन है। कोश्यारी पूजा में शिरकत करेंगे। उनके आधिकारिक स्टाफ के अनुसार आगे का कार्यक्रम बुधवार को जारी किया जाएगा। सोमवार को पिथौरागढ़ से नामतीचेटाबगड़ के लिए रवाना हुए कोश्यारी के साथ पिथौरागढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता बागेश्वर जिले की सीमा तक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed