फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Koshyari and Gadhiya will be the hosts

Bageshwar News: कोश्यारी और गढि़या होंगे यजमान

Sun, 23 Apr 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 23 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Koshyari and Gadhiya will be the hosts
बागेश्वर के भद्रतुंगा में बैठक करते आयोजन समिति के लोग। संवाद
बागेश्वर। तीन मई से कपकोट के भद्रतुंगा में होने वाले भद्रतुंगा लघु अर्धकुंभ श्रीराम महायज्ञ के यजमान महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधायक सुरेश गढि़या होंगे।
विज्ञापन

संचालन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महायज्ञ के यजमान तय किए गए। महायज्ञ प्रधानमंत्री मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिराम दास की देखरेख में किया जा रहा है। बताया गया कि महायज्ञ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के आने की संभावना है। सरमूल, सौधारा, भद्रतुंगा विकास और सरयू संरक्षण समिति ने महायज्ञ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को आमंत्रित किया है। बैठक में आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि आयोजन में गुजरात समेत बाहरी प्रदेशों और विदेश से बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गुजरात की श्रद्धालु मनीषा पटेल ने रेल मंत्री से महायज्ञ के दौरान उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त रेल चलाने की मांग की है। बैठक में संचालन समिति के सचिव गोविंद दानू, लक्ष्मण देव, दयाल सिंह कुमल्टा, संत देवानंद दास त्यागी, नरेंद्र टाकुली, भीम सिंह दानू, बलवीर सिंह, जगत सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed