फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kore, the road connecting the village of martyr proved assurance

कोरे साबित हुए शहीद के गांव को सड़क से जोड़ने के आश्वासन

Fri, 17 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 17 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kore, the road connecting the village of martyr proved assurance
शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव का दृश्य - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव मजबे डुंगरगांव को सड़क से जोड़ने के आश्वासन कोरे साबित हुए। कई बार आंदोलन के बाद भी शहीद के गांव तक सड़क नहीं बन सकी। क्षेत्रवासियों ने अब सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

मजबे-डुंगरगांव निवासी रमेश सिंह परिहार वर्ष 1999 में कारगिल युद्घ के दौरान शहीद हो गए थे। इसके बाद सरकार ने उनके गांव तक सड़क का निर्माण करने की घोषणा की थी। लेकिन 16 साल बीतने के बाद भी शहीद का गांव सड़क से नहीं जुड़ सका है। सड़क के लिए कई बार क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन भी किया था। हर बार प्रशासन ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराए। सड़क नहीं बनने से क्षेत्रवासियों को मीलों की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में फल, सब्जियों का भी अच्छा उत्पादन होता है। यातायात सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के उत्पादकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से हर साल लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एलडी जोशी ने अब सड़क निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि शहीद के नाम पर की गई घोषणाएं पूरी नहीं होने से पूरा गांव खिन्न है। आंदोलन करने के बावजूद क्षेत्र की जनता को केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed