फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KMVN personnel performed protest against privatization

निजीकरण के विरोध में केएमवीएन कर्मियों किया प्रदर्शन 

Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
KMVN personnel performed protest against privatization
बागेश्वर में प्रदर्शन करते निगम कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक आवास गृहों के निजीकरण का विरोध सहित नौ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर केएमवीएन कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पर्यटक आवास गृह में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि बीते कई सालों से निगम द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मांगों के समर्थन में कई सालों से आंदोलन कर प्रबंधन को चेताया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी निगम कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर महासंघ ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन


चेतावनी दी कि 10 सितंबर तक समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 11 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सभा को इंद्र सिंह बिष्ट, तारा दत्त भट्ट, हरीश मेहरा, भीमराम, दीप पंत, संतोष राम, मनोज रौतेला, जानकी गढ़िया, उत्तम बिष्ट, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र मावड़ी, जीतू लाल, मनोज, राजन, चंदन सिंह, कुंदन, संदीप, किशन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed