फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kiwi is providing employment, business is spreading in villages

Bageshwar News: कीवी से मिल रहा रोजगार, गांवों में फैल रहा कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kiwi is providing employment, business is spreading in villages
बागेश्वर। शामा के किसानों की दिखाई पहल कपकोट के अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन रही है। सरयू घाटी और फरसाली क्षेत्र के किसान भी अब कीवी में कारोबार खोजने लगे हैं। खलझूनी, फरसाली, मल्लादेश और तिमिलाबगड़ क्षेत्र के किसान भी कीवी की खेती करने लगे हैं। संजीवनी संस्था के सहयोग से 162 किसान इस मुहिम से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन




संस्था के विनोद सिंह घुघतियाल बताते हैं कि परंपरागत खेती से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा था। किसान बदलाव चाहते थे, उन्हें कीवी, रेशम आदि व्यावसायिक खेती से जोड़ने की पहल की गई। खलझूनी गांव से शुरू हुआ कीवी की पैदावार का दायरा बढ़कर फरसाली क्षेत्र तक पहुंच गया है। खलझूनी गांव में कीवी की पैदावार भी होने लगी है। बाकी गांवों में भी किसानों ने अच्छी शुरूआत की है। आने वाले वर्षों में किसानों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इनसेट

शामा का भ्रमण कर सीखी बारीकियां



शुक्रवार को किसानों ने शामा जाकर किसान भवान सिंह कोरंगा के बागान का भ्रमण किया। इस दौरान किसानों को कीवी की उन्नत प्रजाति, भूमि का चयन, समय पर गड्ढा खुदान, जैविक खाद का प्रयोग, सिंचाई का प्रबंध, मानसून सीजन में पौधों के रखरखाव, निराई-गुड़ाई, भविष्य में कारोबार की संभावना आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर संजीवनी के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार जोशी, दीवान सिंह, जनजाति विकास परियोजना समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह, किसान मोहन सिंह, प्रताप सिंह, भूपाल सिंह, नंदन सिंह, कैलाश सिंह, पूरन सिंह, उमेद सिंह, रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed