{"_id":"59beb2ef4f1c1b2e688b5233","slug":"kirsan-deepa-kills-15-kg-in-two-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किर्साण ः दीपा ने दो मिनट में 15 किलो घास काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किर्साण ः दीपा ने दो मिनट में 15 किलो घास काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
देवनाई में किर्साण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवनाई घाटी में किर्साण सेमीफाइनल प्रतियोगिता में दस गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। घाटी की 30 महिलाओं का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला दिसंबर में मंतोली गांव में होगा।
विज्ञापन
हितैषी विद्या निकेतन में पर्वतीय खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हुई आयोजित किर्साण प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में रणकुणी, कोहिना, ग्वाल्दे, पोखरी, कोलतुलारी, घिरतोली, डुंगलोट ,भतेड़िया, देवनाई पचना सहित 10 गांवों की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ घास काटने से शुरू हुआ। कोलतुलारी की दीपा देवी ने दो मिनट में 15 किलो घास काटने का रिकार्ड बनाया। प्रतियोगिता के संयोजक और हितैषी संस्था के डॉ. किसन राणा ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
वहां सदन मिश्रा, नंदी भंडारी, हेमा फर्स्वाण, चंदन बोरा, कैलाश बोरा, मोहन बोरा, लछम राम, अर्जुन राणा, राजीव कांडपाल, शिव गिरी, नारायण कुलेगी, कर्नल रशिम तिवारी, सीमा पंत आदि थे।