फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kidai's Ramlila stage will be equipped with state-of-the-art facilities.

Bageshwar News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा किड़ई का रामलीला मंच

Sat, 22 Aug 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 22 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Kidai's Ramlila stage will be equipped with state-of-the-art facilities.
बागेश्वर के पचार किड़ई में बैठक करते रामलीला कमेटी के सदस्य।
बागेश्वर। रंगीली नाकुरी क्षेत्र के किड़ई पंचार में स्थित रामलीला मंच के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंच के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी के संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कपकोट विधायक सुरेश गढि़या ने रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण के लिए 34.80 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से मंच को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। भवन की छत और मंच के आगे भव्य टिन शेड का निर्माण किया जाएगा और भवन के अंदर आकर्षक टाइल्स बिछाई जाएंगी। परिसर में नए शौचालय के निर्माण के साथ ही पुराने शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। मैदान में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए मजबूत बाड़बंदी की जाएगी। वहीं अराजकता रोकने के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंच परिसर में एक भव्य राम दरबार मंदिर की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। कमेटी ने सर्वसम्मति से तय किया कि सौंदर्यीकरण के बाद मंच के रखरखाव की जिम्मेदारी रामलीला कमेटी स्वयं निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पांडे ने किया। बैठक में दीनदयाल पांडेय, ललित पांडेय, महिपाल चौहान, मदन पांडेय, हेम पांडेय, कुंदन रैखेला, धन सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, मनोज भौर्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed