{"_id":"655b9ece2892da01c90d178b","slug":"khel-mahakumbh-jagdish-and-champa-ran-the-fastest-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2653-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : सबसे तेज दौड़े जगदीश और चंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : सबसे तेज दौड़े जगदीश और चंपा
Mon, 20 Nov 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में आयोजित खेल महाकुंभ में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सोमवार को आयोजित अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जगदीश आर्या और बालिका वर्ग में चंपा टंगड़िया विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रमोद मनकोटी और निर्मला परिहार, 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मण कुमार और निर्मला परिहार, 800 मीटर दौड़ में सौरभ रावल और सुहानी आर्या, 1500 मीटर में राहुल धामी और सुहानी आर्या ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में कविता और बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में कनिष्क जोशी विजेता रहे।
समापन समारोह में बीडीओ आलोक भंडारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी परिहार ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, गिरीश धौनी, अजय चंदोला, रोशन गड़िया, बबीता रौतेला, पिंकी कनवाल, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद