फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kemu's bus bumps, passers-by survivors due to stairing failure

स्टेयरिंग फेल होने से केमू की बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 27 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 27 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kemu's bus bumps, passers-by survivors due to stairing failure
पलटी केएमओयू की बस।  - फोटो : अमर उजाला

कांडा तहसील के सानीउडियार से सेराघाट होते हुए हल्द्वानी के लिए संचालित होने वाली केएमओयू की यात्रियों से भरी एक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक की तमाम कोशिशों के बावजूद एक तीव्र मोड़ पर बस पलट गई। संयोग से बस के पहाड़ी की ओर पलटने से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


सानीउडियार से केमू की एक बस सेेराघाट होते हुए हल्द्वानी के लिए संचालित होती है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से सानीउडियार को आ रही बस का कमस्यार घाटी के डोबरगड़ा के समीप स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक नयाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सुरक्षित रोकने का प्रयास किया इसके बावजूद तीव्र मोड़ पर बस पलट गई। इससे बस में बैठे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद डरे सहमे सभी यात्री दूसरे वाहनों से घरों को चले गए। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर स्टेयरिंग के फेल होने से बस पलटी है यदि बस खाई की ओर पलट जाती तो भयंकर हादसा हो सकता था, लेकिन संयोग से बस के पहाड़ी की ओर पलटने से सभी यात्री बच गए। उधर केमू अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला ने बताया कि बस में कितनी सवारियां थी, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed