फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kdlek equipment charred by lightning 60 people

बिजली गिरने से खड़लेख में 60 लोगों के उपकरण जले

Sun, 05 Mar 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 05 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kdlek equipment charred by lightning 60 people
बिजली - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 शनिवार रात करीब 7.30 बजे खराब मौसम के चलते खड़लेख क्षेत्र में बिजली गिर गई। ग्राम पंचायत भनार के खड़लेख स्थित बिजली घर में लगे दो ट्रांसफार्मर जल गए जबकि क्षेत्र के 60 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली की वायरिंग और बिजली चालित उपकरण जल गए। दो व्यापारियों के दुुुकानों में रखा कीमती सामान भी जल गया है। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। समूचे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हैै। 
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जिले के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हुई। इस बीच बिजली गिरने से खड़लेख के चोरपानी स्थित बिजली घर में लगेे 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए। खड़लेख के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा, शिक्षक महिपाल सिंह, प्रह्लाद सिंह, हयात सिंह, प्रताप कोरंगा, गोविंद कोरंगा, मोहन सिंह, प्रवीण, पप्पू, भूपाल सिंह, बीरबल सिंह, गोपुली देवी, पूजा समेत कुल 60 ग्रामीणों और व्यापारियों के घरों और दुुकानों में की गई बिजली की फीटिंग, मीटर, एमसीपी, टीवी, मोबाइल फोनों के चार्जर, वॉशिंग मशीन, सेटटॉप बॉक्स समेत बिजली चालित उपकरण जलकर नष्ट हो गए। प्रताप सिंह की दुुकान में रखा कीमती सामान और बैठने के बैंच भी जल गए। कुछ लोगों ने मोबाइल फोन चार्ज पर लगा रखे थे वह भी जल गए।
विज्ञापन

 इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली नहीं होने से जहां ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि बिजली सब स्टेशन में पुराने ट्रांसफार्मरों को रिपेयर करके लगाया गया है। मेन लाइन के ऊपर पेड़ों की टहनियां आई हैं उनकी लांपिंग भी नहीं की गई है। अनियमितता से क्षेत्र में अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत करने पर भी विभाग कोई कार्रवाई करता है। उन्होंने यूपीसीएल से क्षति की भरपाई शीघ्र करके आपूर्ति सुचारु करने को करने को कहा है। अन्यथा उन्हें  आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेेगा। सूचना मिलने पर क्षेत्र के जेई आरएस बोरा ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बिजली घर में हुई क्षति का आकलन किया। कहा कि आपूर्ति सुचारु होने में एक दो दिन का समय लग सकता है। तेज वोल्टेज आने से हुई क्षति के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर यूपीसीएल के ईओ भास्कर पांडे ने कहा कि बिजली की लाइन के ऊपर बिजली गिरने से वह ओवर हो गई जिससे बिजली घर में लगे 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों के एक एक फेज जल गए। पावर कंट्रोल नहीं होने लोगों के घरों में की गई वायरिंग और बिजली के उपकरण जलने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शीघ्र चालू की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता उन्हें क्षति बारे में पत्र देंगे तो बिजली इंस्पेक्टर को क्षेत्र में भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा। इसी के बाद मुआवजे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
05 बीजीएस 07पी: कपकोट के खड़लेख में बिजली की आग से जला दुकानदार का बेेंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed