फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani Will Welcome New Year2022

नए साल के इस्तकबाल के लिए कौसानी में जुटने लगे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kausani Will Welcome New Year2022
बागेश्वर के कौसानी में कैंप फायर का लुत्फ उठाते सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। साल 2022 के स्वागत के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। 31 दिसंबर के लिए कौसानी के सभी होटल बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ही सैलानी बागेश्वर जिले के प्रख्यात पर्यटक स्थल कौसानी पहुंचने लगे हैं। सैलानी अनासक्ति आश्रम से सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों का दीदार कर रहे हैं। जिला पंचायत के डाक बंगले में ठहरे सैलानी रात को कैंप फायर का लुत्फ उठा रहे हैं। गीतों की धुनों पर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण थर्टीफर्स्ट और नए साल का जश्न फीका रहा था। सारे होटलों में पहले से की गई बुकिंग निरस्त हो गई थी। कौसानी में 50 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। सैलानियों की आमद से होटल व्यवसायियों के साथ ही अन्य व्यापारियों के चेहरे पर रौनक है। कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी का कहना है कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नए साल का जश्न फीका रहा था। इस बार होटल व्यवसायियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed