फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani's staging area running in a torn tent

फटे टेंट में चल रहा कौसानी का स्टेजिंग एरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kausani's staging area running in a torn tent
बागेश्वर। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। गांव-गांव में कोरोना जांच की जा रही है। स्टेजिंग एरिया में बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है। विधायक निधि, सांसद निधि, जिला प्रशासन, खनन न्यास के फंड से कोविड व्यवस्थाओं पर खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद कई स्थानों पर कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को उचित सुविधा तक मुहैया नहीं हो रही है। कौसानी में बने स्टेजिंग एरिया का भी यही हाल है। यहां फटे टेंट के भीतर कर्मचारी कोरोना जांच करने को मजबूर हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर, गलव्ज तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद 27 मार्च को कौसानी में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया गया था। स्टेजिंग एरिया में दो डॉक्यूमेंट इंचार्ज, दो इंसीडेंट कमांडर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर और एक मुख्य डॉक्यूमेंट इंचार्ज तैनात हैं। तैनात कर्मचारी दो पालियों में बाहर से आने वालों की जांच कर रहे हैं। स्टेजिंग एरिया के कागजात वाले भाग में काम कर रहे कर्मचारी एक टेंट के सहारे हैं। टेंट की छत का प्लास्टिक कई स्थानों से फट गया है। बारिश होने पर पानी भीतर घुस रहा है। इससे टेंट में रखी सामग्री खराब हो रही है। यहां तैनात कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने-जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है, जिससे कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सप्ताह में मिल रहा एक लीटर सैनिटाइजर, रोजाना आधा लीटर की खपत
बागेश्वर। स्टेजिंग एरिया में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। यहां तैनात कर्मचारियों का कहना है कि एक दिन में करीब आधा लीटर सैनिटाइजर खत्म हो रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में बमुश्किल एक लीटर सैनिटाइजर मिल रहा है। थ्री लेयर मास्क भी मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं। पीपीई किट और गलव्ज के बिना कर्मचारी काम कर रहे हैं। स्टेंजिंग एरिया के डॉक्यूमेंट इंचार्ज किशोर कुमार ने बताया कि विभाग को सामग्री के लिए पत्र लिखा गया है। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कुछ मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौसानी के स्टेजिंग एरिया में कुछ दिन पहले मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री भेजी गई है। जल्द ही सुरक्षा उपकरणों की दूसरी खेप भेज दी जाएगी। - डॉ. राजेश गुंज्याल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ

कौसानी के स्टेजिंग एरिया में टेंट की मरम्मत करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। - डीडी पंत, सीडीओ/प्रभारी लॉजिस्टिक कोविड-19 बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed