{"_id":"5aca0bd94f1c1b516b8b462d","slug":"kausani-s-closed-tea-factory-will-soon-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी की बंद चाय फैक्ट्री जल्द खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी की बंद चाय फैक्ट्री जल्द खुलेगी
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
निदेशक ने चाय फैक्ट्री और चाय बागानों का निरीक्षण किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी की बंद पड़ी चाय फैक्ट्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। सब कुछ ठीकठाक रहा तो कुछ ही महीनों बाद फैक्ट्री में ग्रीन टी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। फैक्ट्री कोलकाता की एक कंपनी को 15 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाएगा। शासन स्तर पर कंपनी से हुई बातचीत के बाद इस पर सहमती बन गई है। यह कहना है उत्तराखंड टी बोर्ड के निदेशक संजय श्रीवास्तव का। श्रीवास्तव पदभार संभालने के बाद पहली बार कौसानी पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान निदेशक श्रीवास्तव ने चाय फैक्ट्री और चाय बागानों का निरीक्षण किया। निदेशक ने कहा कि कौसानी में पांच साल से बंद पड़ी चाय फैक्ट्री को पुन: संचालित करने के संबंध में शासन की कोलकत्ता की एक कंपनी से बात हो चुकी है। निदेशक ने कहा कि बेरोजगारी पर विराम लगाने के लिए उत्तराखंड के चाय बागान मील के पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
निदेशक ने चाय बागान से जुड़े किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर जर्नाजन लोहुमी और टी बोर्ड के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन