फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Karvachauth Celebration in Shops

करवाचौथ की खरीदारी के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth Celebration in Shops
बागेश्वर में करवाचौथ की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। प्यार के प्रतीक करवाचौथ व्रत की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की आमद रही। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और कांडा के बाजारों में महिलाओं ने खूब खरीदारी की। बाजार में कहीं पर भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा था। अधिकांश लोग बगैर मास्क लगाए बाजारों में घूम रहे थे। करवाचौथ के सामान में पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और कांडा के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने साड़ी, सूट के साथ ही करवाचौथ पूजा में काम आने वाली सामग्री की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ थी। शनिवार को महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाएंगी। मेहंदी के पैकेट की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन

पिछले साल करवा की कीमत 10 रुपये से 140 रुपये थी। इस बार 20 से 165 रुपया बिक रहा है। छलनी की कीमत पिछले साल 20 से 60 रुपये थी। इस बार 30 से 70, करवा सेट की कीमत पिछले साल 200 से 800 रुपये थी। इस बार इसकी कीमत घटी है। इस बार 150 से 600 रुपये कीमत है। श्रृंगार सेट पिछली बार 150 से 800 रुपये तक बिका। इस बार 250 से एक हजार रुपये में मिल रहा है। कुश इस बार 5 से 10 रुपये में बिक रहा है। पिछली बार भी यही कीमत थी। चूड़ी सेट पिछली बार 15 से 150 रुपये में बिका। इस बार 20 से 165 रुपये कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ हजार की साड़ी पर करवाचौथ का सेट फ्री
बागेश्वर। बागेश्वर के कत्यूर बाजार स्थित नैनीताल शूट साड़ी सेंटर में डेढ़ हजार की साड़ी की खरीद पर एक करवा सेट फ्री दिया जा रहा था। बाकायदा दुकानदार ने छूट का बोर्ड लगा रखा था। संवाद

करवाचौथ के लिए सजा अल्मोड़ा बाजार
अल्मोड़ा। करवाचौथ के लिए अल्मोड़ा बाजार भी सज गया है। शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत पूजा की सामग्री समेत अन्य सामान खरीदा। महिलाओं ने कुश, करवा, कथा किताब, पोस्टर, मेहंदी, छन्नी, मिट्टी के दीये आदि की खरीदारी की। करवाचौथ के लिए खरीदारी करने आई निहारिका अग्रवाल का कहना है कि वह पिछले तीन वर्ष से पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही हैं। ममता आर्या, पिंकी आर्या ने बताया कि वह भी व्रत के लिए सामान खरीदने आई हैं। तरुण ज्वैलर्स के स्वामी तरुण वर्मा ने बताया कि करवाचौथ के लिए महिलाएं पायल, बिछुवे खरीद रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।

बागेश्वर की एक दुकान पर लगा करवाचौथ की खरीदारी पर छूट का बोर्ड। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर की एक दुकान पर लगा करवाचौथ की खरीदारी पर छूट का बोर्ड। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed