{"_id":"61d88e6f5ad7d62c7e21d38e","slug":"karan-wins-silver-in-national-powerlifting-bageshwar-news-hld450298384","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यूनी के करन ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यूनी के करन ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करते करन परिहार। विज्
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती स्यूनी गांव निवासी करन परिहार ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड के जमशेदपुर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 440 किलोग्राम वजन उठाया और दूसरे स्थान पर रहे।
करन ने पिछले वर्ष ही पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। जिले में कोच की कमी होने के चलते उन्होंने यूट्यूब से खेल की बारीकियां सीखी और जिम में समय बिताकर अपने कौशल को निखारा। उन्होंने पिछले महीने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन चार से छह जनवरी तक झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। जहां करन ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में भागीदारी करते हुए बेंच प्रेस में 102.5 किग्रा, स्कॉट में 157.5 किग्रा और डेड लिफ्ट में 180 क्रिगा का भार उठाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर पिता किशोर सिंह परिहार, चाचा लक्ष्मण सिंह परिहार, अर्जुन परिहार सहित जिले के तमाम खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शुभम के प्रतिभाग करने पर खुशी
अल्मोड़ा। इंडियन बाडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से तेलंगाना के खम्मम में चल रही सीनियर नेशनल मिस्टर इंडिया में अल्मोड़ा के शुभम महरा उत्तराखंड की बाडी बिल्डिंग टीम से 75-80 किलो ग्राम वर्ग में प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभम के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर शेखर लखचौरा, बीएस मनकोटी, पल्लव गस्याल, कमल बिष्ट, भूमित, गौरव लटवाल आदि ने खुशी जताई।
इससे पूर्व शुभम दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार कुमाऊं विश्वविद्यालय चैंपियन, राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयी बाड़ी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अंतिम पांच में स्थान बना चुके हैं। मूल रूप से कौसानी स्टेट निवासी शुभम वर्तमान में पूर्वी पोखरखाली में रहते हैं।