{"_id":"66f70eea2c67a725000842b4","slug":"kapkot-workers-are-taking-risks-while-walking-on-the-road-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-110001-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट-कर्मी सड़क पर जोखिम उठाकर पैदल आवाजाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट-कर्मी सड़क पर जोखिम उठाकर पैदल आवाजाही कर रहे लोग
Sat, 28 Sep 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क पर जोखिम उठाकर पैदल चलते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कक्षा एक से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे, हालांकि पूरे दिन बारिश नहीं हुई। वहीं, पिछले दिनों की बारिश के बाद भारी भूस्खलन होने से कपकोट-कर्मी सड़क बंद है। लोग भूस्खलन जोन में खतरा उठाकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से बंद नौ सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाने से पूरे दिन बारिश के आसार बने रहे। बारिश नहीं होने से बंद सड़कों को खोलने का काम पूरे दिन जारी रहा। हालांकि शाम तक एक भी सड़क नहीं खुल सकी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पगना-सक्तेश्वर, मुनार-गांसी, भयूं-गुलेर, चेटाबगड़-भनार, कपकोट-कर्मी, भयूं-गडेरा, काफलीकमेड़ा, सनेती-बैकोड़ी, रमाड़ी-कनौली-भलौड़ी सड़क पर यातायात बाधित है।
वहीं कपकोट-कर्मी सड़क पर तीन दिन पहले गांसू के समीप भूस्खलन आने से यातायात बंद है। पहाड़ी से गिरते पत्थर और मलबा के भय के बीच लोग पैदल सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं। इधर, दुगनाकुरी तहसील के किड़ई और पचार गांव में अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सका है। संवाद