{"_id":"51e18c88a9244705824c65c59a9176a2","slug":"kapkot-tehsil-than-24-hours-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से कपकोट तहसील में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से कपकोट तहसील में बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात हुई बारिश के साथ ही तहसील क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। बिजली की आपूर्ति ठप होने से कारण जहां आम जनता परेशान है वहीं कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई है। क्षेत्र के लोगों से यूपीसीएल कि अभियंताओं से आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने को कहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई। इसी के साथ बिजली भी गुल हो गई। बिजली की आपूर्ति ठप होने से जहां बिजली संचालित गेहूं पिसाई, धान कुटाई, तेल पिराई, पीसीओ, साइबर कैफे और कार्यालयों में रखे कंप्यूटर भी काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्करानंद पांडे ने बताया कि खराब मौसम के चलते बिजली की मेन लाइन में फाल्ट आ गया है। उसे ढूंढने का काम चल रहा है। आपूर्ति शीघ्र ही सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन