फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot-Sopi motorway closed after 14 days

कपकोट-सूपी मोटर मार्ग 14 दिन बाद भी बंद 

Thu, 24 Aug 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर/कपकोट।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर/कपकोट। Updated Thu, 24 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

चट्टानें खिसकने से बंद कपकोट-सूपी मोटर मार्ग 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं खुल पाया है। सड़क बंद होने से क्षेत्रवासियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर सड़क नहीं खुलने पर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


दो सप्ताह पूर्व मूसलाधार बारिश के दौरान कपकोट-सूपी मोटर मार्ग में चट्टानें खिसक गई थीं। इससे एक स्थान पर सड़क पूरी तरह से धंस गई है, जबकि एक स्थान पर बोल्डर सड़क पर पड़े हैं। हालात यह हैं कि लोगों के पैदल आने-जाने लायक भी स्थान नहीं है। कई वाहन सूपी की ओर फंसे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा टाकुली और ग्राम प्रधान यशपाल टाकुली ने बताया कि कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहने के बाद भी सड़क नहीं खोली जा रही है। सड़क बंद होने से ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्हें जरूरी सामान पीठ पर ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसी के बीमार होने पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी नहीं है। चेतावनी दी है कि यदि विभाग एक सप्ताह के भीतर मार्ग पर यातायात सुचारु नहीं किया गया तो तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मलबा आने से जिले में कौसनी-भतेड़िया सहित छह मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर चट्टानें आई हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। शुक्रवार को जेई को मौके पर भेजकर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यदि मौसम अनुकूल रहा तो दो दिन में सड़क को आवाजाही के लायक बना दिया जाएगा।  - पीसी जोशी, ईई, पीएमजीएसवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed