फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot rewarding student.

निर्मल, देवेंद्र, खिलेश ने विद्यालय का मान बढ़ाया 

Fri, 03 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 03 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kapkot rewarding student.
कपकोट में पुरस्कृत विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। शिक्षा विभाग की ओर से 30 जनवरी को देहरादून में आयोजित मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट के बच्चों में निर्मल, देवेंद्र, खिलेश ने स्कूल का मान बढ़ाया है। बच्चों को मिली सफलता पर सभी ने खुशी जताई है। देहरादून के सीमैट में हुई राज्य स्तरीय मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट के होनहार छात्र निर्मल सिंह ने पहला जबकि देवेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में इसी विद्यालय के खिलेश गढ़िया ने अपने विशिष्ट गणितीय तर्कों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों के यहां पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। वहां प्रभारी प्रधानाध्यापक शर्मा, सुरेश पांडे, ठाकुर सिंह रावत, हरीश नेगी, मंजू गढ़िया, नीतू भारती, कल्पना, हरड़िया, विनीता चंद्रा जयंती दानू, प्रियंका कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन


अपर सचिव प्राथमिक शिक्षा, अपर राज्य परियोजना निदेशक समेत एससीईआरटी के विशेषज्ञों ने विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा की है। इधर बाल गणितज्ञों को मिली इस सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, उप शिक्षा अधिकारी आरसी मौर्य, सीआरसी प्रकोष्ट के धीरेंद्र जोशी, बीआरसी समंवयक रमेश राम आदि ने खुशी जताई और बच्चों को बेहतर बनाने में मेहनत कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यायक केडी शर्मा की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed