{"_id":"6143884b8ebc3e5ad7332ee3","slug":"kapkot-nagar-panchayat-will-get-new-building-bageshwar-news-hld438201246","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठन के नौ वर्ष बाद नगर पंचायत का भवन तैयार, उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठन के नौ वर्ष बाद नगर पंचायत का भवन तैयार, उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
कपकोट के नगर पंचायत का नवनर्मित भवन। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के गठन के नौ वर्ष बाद भवन मिलने जा रहा है। भराड़ी में छह कमरों के भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन का इंतजार है। वर्तमान में दो छोटे कमरों में सिमटा कार्यालय जल्द ही आलीशान भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
नगर पंचायत कपकोट का गठन नौ जुलाई 2012 को किया गया था। नगर पंचायत में हिचौड़ी, पालीडुंगरा, भराड़ी, शिवालय, मंडलखेत, भराड़ी और कपकोट बाजार वार्ड शामिल हैं। आठ अगस्त 2012 से तीन मई 2013 तक नगर पंचायत में प्रशासन के अधीन रहा। तत्कालीन डीएम वी. षणमुगम इसके प्रशासक रहे। चार मई 2013 को भाजपा की चंपा देवी ने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संभाला। उनका कार्यकाल तीन मई 2018 तक चला। दो दिसंबर 2018 को कांग्रेेस के गोविंद सिंह नगर पंचायत के दूसरे अध्यक्ष बने। उनके कार्यकाल में नगर पंचायत के भवन को स्वीकृति मिली। तीन वर्ष बाद अब भवन बनकर तैयार हो सका है। आने वाले शारदीय नवरात्र में नगर पंचायत के नव निर्मित भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है।
भराड़ी में बन रहा है नगर पंचायत का भवन
कपकोट। नगर पंचायत कपकोट का कार्यालय वर्तमान में दो कमरों में चल रहा है। पूर्व में जहां ग्राम पंचायत का भवन था, उसमें एक अतिरिक्त कमरा बनाकर कार्य चलाया जा रहा है। भराड़ी में बन रहे नए भवन में छह कमरे हैं। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, लेखाकार, जेई, आगंतुक कक्ष के अलावा एक सभागार का निर्माण कराया गया है। भवन में निर्माण और रंगरोगन का कार्य भी पूर्ण हो गया है।