{"_id":"583c67bc4f1c1b0d1ede5577","slug":"kapkot-in-bageshwar-and-contest-his-seat-uppa-ti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और कपकोट सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी उपपा: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और कपकोट सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी उपपा: तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते उपपा केंद्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि लोग भाजपा और कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने दोनों दलों को सत्ता की गलियारों से दूर रखने का मन बना लिया है। उपपा राज्य में सशक्त दल के रूप में उभरकर आ रही है। कहा कि पार्टी बागेश्वर और कपकोट विधानसभा सीट से जनभावनाओं पर खरा उतरने वाले व्यक्तियों को मैदान में उतारेगी।
तहसील सभागार में हुई बैठक में उन्होंने ने गोकुल चंद्र जोशी और एडवोकेट धन सिंह ठठोला को क्रमश: जिले के संयोजक मंडल का अध्यक्ष और सलाहकार समिति का नामित सलाहकार, हरीश डालाकोटी को जिला सचिव और प्रवक्ता का दायित्व सौंपा। कहा कि राष्ट्रीय दलों की राज्य विरोधी नीति के कारण राज्य हर क्षेत्र में पिछड़ते जा रहा है। राज्य की मूल अवधारणा की अनदेखी की जा रही है। विकास की जगह भ्रष्टाचार ने ले लिया है। यह सब अब आगे नहीं चलने वाला है। कहा टनकपुर बागेश्वर रेल मार्ग की मांग काफी पुरानी होने के बाद भी इसकी भी अनदेखी की गई है। यहां केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, केंद्रीय सक्रिय सदस्य अमीर्नुरहमान, बिंदेश्वरी जोशी, चंदर राम, पोखर सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।