{"_id":"58a33f914f1c1b5833d85b3f","slug":"kapkot-area-of-3-50-lakh-cash-seized-from-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":" कपकोट क्षेत्र में दो वाहनों से 3.50 लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट क्षेत्र में दो वाहनों से 3.50 लाख की नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसटी टीम ने कपकोट में भाजपा के दो वाहनों से 3.50 लाख की नकदी पकड़ी। बरामद धनराशि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर धनराशि जब्त कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
डीएम मंगेश घिल्डियाल और एसपी सुखवीर सिंह मंगलवार को कमेड़ी क्षेत्र में गए थे। कमेड़ी में डीएम ने एसएसटी टीम को एक वाहन की तलाशी के निर्देश दिए। तलाशी में टीम को वाहन से 30 हजार रुपए बरामद हुए। चालक जगदीश सिंह से जब धनराशि के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर टीम ने नकदी जब्त कर ली। उधर रीमा क्षेत्र में एसएसटी टीम के एसआई पूरन चंद्र जोशी और सुनील कुमार वाहनों की तलाशी ले रहे थे। होराली के पास यूके 02सी-9999 नंबर की गाड़ी की तलाशी लेने पर वाहन से 3.20 लाख की नकदी बरामद हुई। चालक प्रकाश चंद्र टीम को धनराशि के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे सका। इस पर धनराशि जब्त कर ली गई। कपकोट के एसओ एमएम जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद धनराशि किस प्रयोजन से ले जाई जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है। इस मामले में कपकोट के भाजपा प्रत्याशी बलवंत भौर्याल के पुत्र महेश भौर्याल ने बताया कि इस धनराशि को प्रचार में लगे वाहनों के पेमेंट के लिए रखा गया था। उनके पास धनराशि का पूरा ब्योरा है। जांच टीम को धनराशि के बिल दिखा दिए जाएंगे।