{"_id":"580cf9c44f1c1bc24dbc1bd9","slug":"kanda-s-acceptance-in-college-b-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा महाविद्यालय में बीएससी की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा महाविद्यालय में बीएससी की स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कांडा महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं के संचालन का शासनादेश जारी कर दिया है। कला वर्ग में भी छह नए विषयों को स्वीकृति प्रदान की है। महाविद्यालय को एक-दो दिन के भीतर पीजी का दर्जा मिलने की भी उम्मीद है।
मालूम हो कि लगभग आठ वर्ष पूर्व खुले कांडा महाविद्यालय में अभी तक बीएससी की मान्यता नहीं थी। कला वर्ग में भी चुनिंदा विषय ही थे। ऐसे में बीएससी करने के लिए यहां के छात्र-छात्राओं को बागेश्वर, बेड़ीनाग और अल्मोड़ा जाना पड़ता था। परंतु पिछले दो सत्रों से विश्वविद्यालय द्वारा हर कॉलेज में सीटों की संख्या निर्धारित करने के कारण अधिकांश छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पा रहा था। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कांडा महाविद्यालय में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित विषयों की स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अलावा कला वर्ग में भू विज्ञान, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और शिक्षा शास्त्र विषयों को भी स्वीकृति मिल गई है। विधायक फर्स्वाण ने बताया कि एक दो दिन के भीतर कांडा महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संचालन का शासनादेश भी जारी हो जाएगा। बीएससी कक्षाओं के संचालन का शासनादेश जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।