{"_id":"8936f5986a90fd0203126fff54b699b1","slug":"kanda-beer-bar-would-be-open-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा में बीयर बार खुला तो होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा में बीयर बार खुला तो होगा विरोध
ब्यूूराे, अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा पड़ाव में बीयर बार खोलने की सुगबुगाहट का क्षेत्र के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार गुस्साए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को डीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने बार खुलने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बीयर बार खोलने का गत वर्ष भी प्रयास किया गया था, लेकिन विरोध के कारण बार नहीं खुल सका। इस बार फिर से लोग बार खोलने की जुगुत में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि बार खुलने से क्षेत्र में अशांति का माहौल होगा।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम से बीयर बार नहीं खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान नाघर माजिला नारायण सिंह, नारायणगूंठ सविता नगरकोटी, पंक्चौड़ा भूपाल नगरकोटी, पूर्व प्रधान भगवान माजिला, राम सिंह, दीवान राम, गीता देवी, सविता देवी, सुंदर सिंह, रघुवीर सिंह और मंगला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन