{"_id":"59de51ca4f1c1bd7538b6f14","slug":"kanchan-wins-bronze-in-snipe-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नाइप शूटिंग में कांस्य लेकर कंचन ने प्रदेश का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नाइप शूटिंग में कांस्य लेकर कंचन ने प्रदेश का मान बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कंचन बिष्ट एनसीसी कैडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
81 उत्तराखंड बटालियन बागेश्वर की कैडेट एवं इंटर कॉलेज क्वेराली की एनसीसी की छात्रा कंचन बिष्ट ने अखिल भारतीय थल सेना कैंप दिल्ली में स्नाइप शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर जिला व प्रदेश का मान बढ़ाया है। कंचन यह पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की एकमात्र कैडेट है। इंटर कॉलेज क्वैराली के एनसीसी अधिकारी कैलाश अंडोला ने बताया कि विद्यालय के दो कैडेट कंचन बिष्ट व मीनाक्षी का चयन अग्रिम थल सेना कैंप के लिए हुआ था।
दोनों ने लगनशीलता का परिचय देते हुए पहले रानीबाग हल्द्वानी, रुड़की ग्रुप कैंप और फिर उत्तराखंड की अखिल भारतीय टीम में स्थान बनाया। दोनों कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए भी हुआ था, लेकिन दसवीं की बोर्ड परीक्षा के चलते उन्होंने थलसेना कैंप का चयन किया।
इन कैडेट की इस उपलब्धि पर 81 एनसीसी बटालियन बागेश्वर के कमांडिंग अफसर कर्नल रितेश अग्रवाल, ग्रुप कमांडर नैनीताल ग्रुप कोमोडोर एएस बघेल, विद्यालय के पूर्व प्रबंधक कुंदन परिहार, केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय टम्टा, विधायक चंदनराम दास, बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने उन्हें बधाई दी है। कमांडिंग अफसर कर्नल रितेश ने कहा कि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।