फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kafligar 25 cricket competition begins

काफलीगैर में 25 से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 21 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 21 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

काफलीगैर में मिलन क्रिकेट क्लब ने 25 दिसंबर से स्वर्गीय दिनेश सिंह रौतेला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। जिसमें अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड का सहयोग मिल रहा है। मैच की तैयारियों के सिलसिले में काफलीगैर में क्लब के सदस्यों और युवाओं की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि 25 दिसंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री के निजी सचिव रणजीत दास करेंगे।

विज्ञापन


विजेता टीम को 21 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी, उपविजेता को 11 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज, क्षेत्र रक्षक, विकेट कीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज के भी पुरस्कार दिए जाएंगे। काफलीगैर के सिंदूरी स्थित मैदान में यह प्रतियोगिता 1985 से लगातार हो रही है। इसके लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया गया। हेमंत रौतेला ने अध्यक्षता, संचालन सुनील बिष्ट ने किया। बैठक में चंदन रौतेला, रमेश रौतेला, ललित रौतेला, राजू रौतेला, हरीश जनौटी, रवि करायत, दिग्विजय जनौटी, दरबान रौतेला, मिथिलेश कुमार, हीरा सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed