फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kabaddi in Are Kapkot

कपकोट जोन ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi in Are Kapkot
बागेश्वर के राजकीय हाईस्कूल में कबड्डी की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राउमावि आरे में आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन दिवस पर अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को खेले गए अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में कपकोट जोन की टीम विजेता और गरुड़ जोन की उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल भी कपकोट के नाम रहा जबकि बागेश्वर जोन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के सात जोन के विभिन्न विद्यालयों ने भागीदारी की। कबड्डी के खेल प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को बालिकाओं की कबड्डी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तरकाशी रवाना होगी। प्रतियोगिता के समापन पर संयोजक/प्रधानाध्यापक अशोक सिंह माजिला ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता का समापन शिक्षक हेम चंद्र लोहुमी ने किया। वहां पर जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, कुंवर राम, कुंदन कालाकोटी, प्रताप रावत, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल महता, कविता, संजय मसीह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed