फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Just mud-built Deep

इस बार जलेंगे सिर्फ मिट्टी के स्वनिर्मित दीप 

Tue, 25 Oct 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। 
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।  Updated Tue, 25 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Just mud-built Deep
मां भगवती संगठन गरुड़ के अध्यक्ष किशन बोरा। - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। मां भगवती संगठन देवनाई घाटी ने घाटी के ग्रामीणों से इस बार दीवाली में मिट्टी के स्व निर्मित दीप में दिये जलाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया है। ग्रामीणों ने संगठन से प्रेरणा लेने के बाद मिट्टी के दीप बनाना शुरू कर दिया है। घाटी के ग्रामीणों ने दीवाली में चीन में बने पटाखा और बिजली की मालाएं बाजार से न खरीदने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


मां भगवती संगठन देवनाई घाटी के अध्यक्ष किशन बोरा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोहिना, सिमसाल, रिठाण, बंतोली, पोखरी, देवनाई, पचना, भगरतोला, कोलतुलारी, थाकला, कोहिना भतेड़िया, गैरलेख, गोमती घाटी के गांवों में जाकर लोगों को दीवाली में मिट्टी के दिए में दीप जलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संगठन के कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मिट्टी के दीये बनाने का काम सौंपा है। संगठन की प्रेरणा से बच्चों ने अपने घरों में मिट्टी के दीये बनाने का काम शुरू कर दिया है। कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा ने बताया कि अगर दीवाली में किसी भी घर में चीन में बनी सजावटी सामग्री मिली तो पंचायत उस परिवार से जुर्माना वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनाई की प्रधान शोभा बोरा, भगरतोला के प्रधान चंदन बोरा, थाकला के देवी दत्त पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य भतेड़िया भरत राम, मदन कांडपाल, कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा आदि ने अपनी ग्राम पंचायत में फरमान जारी कर दिया है कि दीवाली में इस बार उनके गांव के लोग चीन में बने पटाखे, बिजली की मालाओं से कतई नहीं सजाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed