फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Joy In Bagehwar over Kapkot

भौर्याल ने रखा सुरेश के सिर पर हाथ, चंदन के साथ खड़ी दिखी दीपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Joy In Bagehwar over Kapkot
बागेश्वर भाजपा कार्यालय में चंदन राम दास को प्रत्याशी बनाने पर खुशी जताते पार्टी पदाधिकारी और क? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपा ने जिले की दोनों सीटों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बागेश्वर सीट से लगातार तीन जीत हासिल कर चुके चंदन राम दास पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। वह अब तक अविजित रहे हैं। कपकोट सीट में पार्टी ने नए चेहरे सुरेश गढ़िया को टिकट थमाया है। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए गढ़िया के लिए खुलकर काम करने की बात कही है। वहीं, बागेश्वर विधानसभा सीट से दावेदारी करने वाली पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या चंदन राम दास के साथ खड़ी दिखी।
विज्ञापन

बागेश्वर विधानसभा सीट से चंदन राम दास लगातार चौथी बार विधानसभा की दहलीज चढ़ने का प्रयास करेंगे। दास को टिकट मिलने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विधायक दास और टिकट की अन्य दावेदार दीपा आर्या का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, कपकोट के विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल इस बार चुनाव मैदान में नहीं दिखेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं। सुरेश गढ़िया को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। चंदन राम दास को लगातार तीन बार चुनाव जीतने का प्रतिफल मिला है तो सुरेश गढ़िया को भगत सिंह कोश्यारी और सीएम पुष्कर सिंह धामी से नजदीकी का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed