फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jitnagr, in Bhuludha water crisis deepens

जीतनगर, भुल्यूड़ा में गहराया जल संकट

Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

मंडलसेरा के लिए बनी पेयजल योजना में अज्ञात तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। इस कारण जीतनगर और भुल्यूड़ा तोक में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों ने डीएम से मुलाकात कर योजना को सुचारु करने की मांग की।

विज्ञापन

संयुक्त जन कल्याण समिति पीपल चौक मंडलसेरा के बैनर तले लोगों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा 24 फरवरी को अज्ञात लोगों ने मंडलसेरा पेयजल योजना में तोड़फोड़ कर दी थी। इस कारण जीत नगर और भुल्यूड़ा तोक में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। मजबूरी में वह सरयू का दूषित पानी पी रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है। एक तरफ कई लोगों को पीने को पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं कुछ लोग पाइप लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। डीएम से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, संरक्षक दीवान सिंह दानू, सचिव हीरा सिंह टाकुली, दुर्गा सिंह पांडा, हर सिंह देव, पुष्कर सिंह देवली, धनंजय बोरा, उच्छप सिंह देवली, डीएस डसीला, देवकी देवी, प्रभा पांडे आदि थे। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने एसडीएम को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed