{"_id":"66a3f4f84791d459240e09e4","slug":"jintoli-motor-road-remained-blocked-for-eight-hours-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-101218-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिंतोली मोटर मार्ग आठ घंटे रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिंतोली मोटर मार्ग आठ घंटे रहा बाधित
Sat, 27 Jul 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ के जिंतोली सेलखनारी मोटर मार्ग में दरकी पहाड़ी
गरुड़ (बागेश्वर)। मूसलाधार बारिश से लाहुर घाटी में कई संपर्क मार्गों को क्षति पहुंची हैं। जिंतोली मोटर मार्ग पर पहाड़ियां दरकने और सड़क पर चीड़ के पेड़ गिरने से आठ घंटे यातायात बाधित रहा।
तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश हुई। इससे लाहुरघाटी के जखेड़ा, नैकाना, खुमटिया, गनीगांव, दाड़िमखेत, हरबाड़, सुराग, सिमगढ़ी, पप्या में कई संपर्क मार्गों को क्षति पहुंची हैं। सेलखनारी क्षेत्र में तेज बारिश से जिंतोली सेलखनारी मोटर मार्ग पर जगह-जगह पर चीड़ के पेड़ गिरने और पहाड़ियां दरकने से मोटर मार्ग आठ घंटे बाधित रहा। भूधंसाव से मोटर मार्ग की कई दीवारें टूट गईं हैं। लोनिवि ने ठेकेदार की मदद से मलबा हटा कर मार्ग को यातायात के लिए खोला। सेलखनारी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा से हुई क्षति का मूल्यांकन कर सड़क का पुनर्निर्माण कराने को कहा है। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने लोगों को नदी नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी है।