{"_id":"a36f9e635f5a013262cb72ceea54a9b1","slug":"jiaaisi-in-syancot-principal-teacher-deployment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीअाईसी स्यांकोट में हो प्रधानाचार्य, शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीअाईसी स्यांकोट में हो प्रधानाचार्य, शिक्षकों की तैनाती
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज स्यांकोट में प्रधानाचार्य, शिक्षकों की तैनाती, पतकन्या में डिग्री कालेज और एसबीआई की स्थापना की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे चार आंदोलनकारियों का अनशन शनिवार पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी हो नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। डाक्टरी परीक्षण में दो आंदोलनकारियों का वजन और एक का बीपी कम पाया गया है।
विज्ञापन
राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय जलमानी के डा सत्यवीर सिंह ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डाक्टर ने बताया कि अनशनकारी विशन सिंह राठौर का बीपी, पूरन चंद्र जोशी और शेर राम का वजन कम हो गया है जबकि जीवन चंद्र कांडपाल की हालत अभी सामान्य है।
विज्ञापन
अनशनकारियों ने अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कपकोट के ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने अपना समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जन समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। लोग आंदोलित हैं सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है। जनप्रतिनिधि समस्याओं का समाधान करने के बजाए आंदोलन तोड़ने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन का दमन करने की कोशिश की गई तो आंदोलन तेज करने में आंदोलनकारियों का पूरा साथ दिया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक गुमान सिंह भौर्याल न किया। यहां समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पाठक, ललिता प्रसाद पाठक, गोपाल सिंह राठौर, महेश पाठक, बहादुर राम आदि थे।