फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB Ruins Crop alleged women

खड़िया खान को ले जाई जा रही जेसीबी से महिला किसान के खेत और पौधे हुए नष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
JCB Ruins Crop alleged women
बागेश्वर के तुपेड़ में जेसीबी से रौंदी गई जमीन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के तुपेड़ गांव में एक खड़िया खान मालिक की लापरवाही से महिला किसान के खेत और पेड़-पौधों को नुकसान हुआ हैं। महिला किसान का कहना है कि उनकी जमीन से बिना अनुमति के रात के समय जेसीबी गुजारी गई। जेसीबी की जद में आने से उनकी तीन नाली जमीन में उगी फसल और आसपास की जमीन पर लगाए गए पेड़-पौधे नष्ट हुए हैं। प्रभावित ने प्रशासन से मामले की जांच करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

तुपेड़ गांव की देवकी देवी का कहना है कि उनके गांव में पास ही खड़िया खान चलती है। खान में जेसीबी की मदद से खनन चल रहा है। खान तक जेसीबी पहुंचाने के चलते उनके खेतों को बर्बाद कर दिया गया है। बताया कि खान मालिक ने उनकी जमीन से जेसीबी ले जाने की अनुमति नहीं मांगी और न ही इसकी सूचना दी। रात में खेतों और पौधों को बर्बाद करते हुए जेसीबी गुजारी गई है। उन्हें काफी नुकसान हो गया है। महिला ने कहा कि खान मालिक से इस बारे में फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उसने कोई संज्ञान नहीं लिया। एसडीएम और डीएफओ को सूचित करने पर भी जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने जल्द समस्या का संज्ञान नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम हरगिरि ने कहा कि खान मालिक से इस बारे में बात की गई है। खान तक जेसीबी पहुंचाने में कुछ अन्य किसानों की जमीन को भी नुकसान हुआ था, जिन्हें खान मालिक ने मुआवजा दे दिया है। देवकी देवी ने मुआवजे की राशि को कम बताते हुए लेने से इनकार किया था। खान मालिक को नुकसान के अनुसार मुआवजा देने के निर्देेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed