फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB landed in Mandalsera in Bageshwar before CM Pushkar Singh Dhami visit

वीआईपी मूवमेंट का कमाल: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंडलसेरा में उतरी जेसीबी, लोग बोले- काश हर महीने आते सीएम

Thu, 08 Oct 2026 04:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

मंडलसेरा की वर्षों से बदहाल सड़क, जो कुंती नाले के कारण दो दिन पहले तक रोखड़ में थी, सीएम के दौरे से पहले रातों-रात दुरुस्त कर दी गई। लोग कह रहे हैं- काश! हर महीने आते सीएम।

विज्ञापन
JCB landed in Mandalsera in Bageshwar before CM Pushkar Singh Dhami visit
सीएम के दौरे से पहले बदहाल सड़क पर उतरी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के मंडलसेरा में भूल्यूड़ा तिराहे से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से उपेक्षा की शिकार थी। हर बरसात में कुंती नाले का भीषण बहाव इस सड़क को पूरी तरह तबाह कर देता था। स्थिति यह थी कि महज दो दिन पहले तक यह पूरी सड़क रोखड़ में तब्दील हो चुकी थी, जहां पैदल चलना भी दूभर था। रोजाना तीन-चार हजार लोग और स्कूल जाने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चे जान जोखिम में डालकर इस बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर थे।

विज्ञापन

जब भी स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि सड़क सुधरवाने की गुहार लगाते, तो विभाग और प्रशासन बजट का रोना रोकर पल्ला झाड़ लेते थे। लेकिन जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगमन का कार्यक्रम तय हुआ, मानों सोए हुए प्रशासन में अचानक जान आ गई। वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क पर रातों-रात जेसीबी और अमला उतार दिया गया। जिस सड़क पर दो दिन पहले तक पत्थर और मलबे का ढेर था, उसे देखते ही देखते चलने लायक और दुरुस्त बना दिया गया।

विज्ञापन

प्रशासन की इस सुपरफास्ट कार्यप्रणाली की मंडलसेरा में जमकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काश! हर महीने सीएम आते, तो शायद हमारी सड़कें भी सुधर जातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed