फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB fell into ditch, driver dies

खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
JCB fell into ditch, driver dies
मृतक गिरीश, फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पिंडर घाटी के बदियाकोट-किलपारा-कुंवारी मोटर मार्ग में जेसीबी खाई में गिरने से चालक (ऑपरेटर) की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर, हादसे के बाद चालक के परिजन शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बदियाकोट-किलपारा-कुंवारी मोटरमार्ग पर कार्य कर रही जेसीबी मशीन सड़क की दीवार गिरने से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के गिरते समय चालक गिरीश लाल (28) पुत्र भवानी राम निवासी छौना (बागेश्वर) को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वह छिटककर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद थानाध्यक्ष मदन लाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रात के समय शव को खाई से निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खराब मौसम के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण पुलिस टीम शुक्रवार को शव को लेकर कपकोट पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू अभियान में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व क्षेपं सदस्य खिलाफ सिंह दानू, दीवान बसेड़ा, हीरा बसेड़ा आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, एसडीआरएफ का वाहन भी फंसा
बागेश्वर। जेसीबी गिरने की सूचना के बाद बचाव के लिए गई पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को भी मौसम की मार झेेलनी पड़ी। शुक्रवार को खराब मौसम के चलते सड़क बदहाल हो गई थी। जिसमें पुलिस और एसडीआरएफ टीम का वाहन फंस गया। वाहन को बमुश्किल मलबे से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed