{"_id":"576ad91d4f1c1b0627b48134","slug":"jcb-break-klvrt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से तोड़े कल्वर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से तोड़े कल्वर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से तोड़े कल्वर्ट
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। नाबार्ड मद से बन रही डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग में मानकों की अनदेखी की गई है। इस सड़क के छोटे कलमठों समेत घटिया डामरीकरण को ठेकेदार के मजदूरों से तुड़वा दिया गया। एसडीएम ने आरोप की जांच के लिए डीएम को संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले इस मामले में भाजपाइयों और स्थानीय जनता ने प्रदर्शन किया था। तब एसडीएम ने मौके पर आकर घटिया निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी थी। बुधवार को मजदूरों ने जेसीबी से कुछ कलमठों और घटिया डामरीकरण को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
भाजपा के मंडल महामंत्री त्रिलोक बुटोला ने बताया कि जब तक ठेेकेदार घटिया डामरीकरण और कलमठों को नहीं तोड़ेगा तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने आरोप की जांच उच्च एजेंसी से कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने भी आरोप की जांच के लिए कमेटी का गठन करने को संस्तुति डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन