{"_id":"5ce2f2c8bdec2207801a699b","slug":"jarna-dhadke-of-sarna-khabadoli-and-takula-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरना, खबडोली और ताकुला रोड के जंगल धधके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरना, खबडोली और ताकुला रोड के जंगल धधके
Tue, 21 May 2019 12:02 AM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 21 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ताकुल रोड पर जंगलों में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
जंगलों में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी बागेश्वर और ताकुला रोड के समीप जंगलों में आग लग गई। जंगलों की आग से निकले धुएं से शहर का सारा आसमान धुंधला हो गया।
सोमवार को वन विभाग के दफ्तर के समीप खबडोली और सरना, पौड़ी बैंड और धरमघर रेंज के जंगलों में आग लग गई। दफ्तर के समीप आग की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग की लपटे पास में स्थित मंदिर तक पहुंची, जिसपर किसी तरह काबू पाया गया। इधर रविवार देर रात ताकुला रोड किनारे पौड़ीधार और पालड़ीछीना के जंगलों में आग से काफी वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। इसी तरह दोफाड़ रोड, गरुड़, कांडा रोड पर भी जंगल में आग की छिटपुट घटनाएं हुई। जंगलों में आग के धुएं की हालत यह थी कि आसमान भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। पूरा आसमान धुंधला हो गया था। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तुरंत टीम पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। आग लगाने वालों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है
पिंगलों और सिमसाल के जंगल में भीषण आग
गरुड़(बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेेंज के वनों में लगी आग बेकाबू हो गई है। सिमसाल और पिंगलों में जंगल लगातार धधक रहे हैं। इधर जंगलों में लगी आग के कारण वन्य जीवों का रुख आबादी की ओर हो गया है। तिमुलपानी और सेलाबगड़ गांव में काकड़ का एक जोड़ा ग्रामीणों को आबादी में दिखा। कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग में जगह-जगह भारी मात्रा में पिरुल गिरा है। वन पंचायत सीमा द्वारा एकत्र पिरुल को ग्रामीण वाहनों से घर को ले जा रहे है। वन पंचायत सरपंच दिनेश लोहनी ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
से आसमान में छाया धुआं।