{"_id":"612e82758ebc3e35e94a306b","slug":"janmashtami-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4363995139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षाली को बेस्ट राधा और कुंज को मिला बेस्ट कृष्ण का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षाली को बेस्ट राधा और कुंज को मिला बेस्ट कृष्ण का पुरस्कार
विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस लाइन में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण का वेश धारण कर प्रस्तुति देते ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सोमवार रात को पुलिस लाइन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भागीदारी कर अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में हर्षाली को श्रेष्ठ राधा और कुंज मेहरा को श्रेष्ठ कृष्ण चुना गया। विजेता प्रतिभाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
जन्माष्टमी प्रतियोगिता का आयोजन उपवा के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने राधा-कृष्ण वेशभूषा, नृत्य, ड्राइंग, गीत, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। विजेताओं को सीओ विपिन चंद्र पंत और हर्षवर्धनी सुमन ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या ने संचालन किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग नृत्य में कुलदीप और जूनियर वर्ग में सौम्या मेहरा जीती। गीत प्रतियोगिता में सुमन आर्या और ड्राइंग प्रतियोगिता में अनुजा ग्वासाकोटी विजेता रहे। महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया मेहरा ने बाजी मारी। गीत प्रतियोगिता में अनीता को पहला स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार प्रिया मेहरा को मिला।