फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Janmashtami in Bageshwar

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami in Bageshwar
बागेश्वर में ढोल, नगाड़ों की थाप पर श्री कृष्ण की झांकी निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। भक्तों ने राधाकृष्ण मंदिर से नगर में भगवान कृष्ण की भव्य झांकी निकाली। झांकी में शामिल भक्तों ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। कपकोट के बाराही मंदिर में चल रहे कृष्ण महोत्सव का भराड़ी बाजार में डोला भ्रमण के साथ समापन हो गया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार रात नगर के राधाकृष्ण मंदिर, भराड़ी के मां बाराही, कौसानी, अमसरकोट के द्वारिकाधीश मंदिर सहित कई स्थानों पर जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने मंदिर में पूजा कर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित महोत्सव के भक्तों ने मंगलवार को नगर में भगवान कृष्ण की भव्य झांकी निकाली। मंदिर से शुरू होकर झांकी कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल का भ्रमण कर वापस मंदिर तक गई।
विज्ञापन

एकल विद्यालय अभियान की महिला आचार्यों समेत कई धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी झांकी में भागीदारी की। झांकी में शामिल भक्तों ने हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारे लगाए। बाजार में व्यापारियों और राहगीरों को प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम में मनोज बचखेती, मदन ड्याराकोटी, जीवन तिवारी, दर्शन जोशी, पंकज मेहता, दीपक चौधरी, अमित साह, पुजारी गणेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भराड़ी के मां बाराही मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मंगलवार को मटका फोड़, रस्साकशी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोपहर बाद मंदिर से बमसेरा, ऐठाण, पाली डुंगरा, जाजर होकर भराड़ी बाजार तक डोला निकाला गया। भक्तों ने जयकारे के साथ डोले में प्रतिभाग किया।

मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह ऐठानी, दयाल ऐठानी, गिरीश मिश्रा, शेर सिंह ऐठानी, हीरा सिंह, दीवान सिंह, दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, केवलानंद जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed