फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jan Ausadhi Kendra Closed

Bageshwar News: जन औषधि केंद्र बंद, बाहर से लिखी जा रही थीं दवा

Thu, 15 Feb 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 15 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jan Ausadhi Kendra Closed
बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए डॉक्टर के केबिन के बाहर लगी लोगोें की लाइन। संवा - फोटो : Samvad
बागेश्वर। जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में बुधवार को ताले लटके रहे। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल के दौरान सामने आया कि अस्पताल में मरीजों से कुछ दवाएं बाजार से मंगाई जा रही थीं।
विज्ञापन

टीम सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में मरीज पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे थे। फिजिशियन और अन्य चिकित्सकों के कक्ष के बाहर तक मरीजों की लाइन लगी थी। सुबह 11:08 बजे आर्थो सर्जन के ओटी में होने के करण उनके कक्ष के बाहर मरीज इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

सुबह 10:09 बजे फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव और वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय कक्ष के बाहर मरीजों भीड़ लगी थी। अस्पताल के दवा कक्ष में कैल्शियम की दवा नहीं थी। सुबह 11:29 बजे डॉ. नसीम अहमद मरीजों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:11 बजे ईएनटी सर्जन डॉ. कल्पना जोशी कक्ष में मरीजों की जांच कर रही थी। सुबह 10:15 बजे नेत्र सर्जन डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ प्रदीप रावत मरीजों की जांच कर रहे थे। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ रीमा उपाध्याय 11:52 बजे मरीजों का परीक्षण कर रही थीं।
जिला अस्पताल में दांत दर्द, दमा के इलाज के लिए आईं हीरा देवी ने बताया कि कुछ दवा अस्पताल से मिली। कुछ दवाएं बाजार के लिए लिखी गई। मैग्ड़ीस्टेट गरुड़ निवासी मालती देवी के पैर में फ्रैक्चर था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन होना है। सुबह नौ बजे डाॅक्टर देखने आए थे। दवाई अस्पताल से मिल रही है।


कोट -जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद है। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। कुछ दवा अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण चिकित्सक बाजार के लिए लिखते हैं। अधिकतर दवा अस्पताल में उपलब्ध हैं। -डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed