फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jam In Bageshwar

सोमवार को बागेश्वर नगर में पल-पल में लगता रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jam In Bageshwar
बागेश्वर के तहसील रोड में जाम में फंसी एंबुलेंस और वाहन। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बागेश्वर की सड़कों पर जाम ने लोगों को परेशान रखा।
विज्ञापन

नगर में सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। तहसील रोड, गोमती पुल क्षेत्र, स्टेशन रोड, मालरोड, पिंडारी रोड, कांडा रोड पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक समय-समय पर जाम लगता रहा। वाहन जाम में फंसे रहे। कार्यालयों में ड्यूटी पर जा रहे कार्मिक भी जाम में फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बागेश्वर नगर में संकरी सड़कों के कारण अक्सर जाम लगता रहता है। सड़कों के किनारे किया गया अतिक्रमण इसकी असली वजह है। अतिक्रमण हटाने के प्रति प्रशासन और नगरपालिका गंभीर नहीं है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed