{"_id":"59207a554f1c1bd71af239ff","slug":"jagdishila-yatra-welcomed-in-bagnath-nagri","type":"story","status":"publish","title_hn":" जगदीशिला यात्रा का बागनाथ नगरी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशिला यात्रा का बागनाथ नगरी में स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जगदी शिला का स्वागत करते जनप्रतिनिधि और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के सानिध्य में यहां शनिवार को पहुंची जगदीशिला यात्रा का भगवान बागनाथ की पौराणिक नगरी में पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इससे पहले यात्रा में शामिल लोगों ने संगम पर डुबकी लगाकर जगदीशिला को स्नान कराया। इसके बाद यात्रा गाजे बाजे और जयकारा करती हुई बागनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा के बाद यात्रा ने चौकोड़ी के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री नैथानी ने बताया कि जगदीशिला यात्रा 18 साल पहले शुरू हुई। इसके तहत बागनाथ मंदिर के दर्शन छह साल से होते आ रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, राज्य में विकास का रथ तेजी से घूमते रहे, राज्य को तीर्थाटन और पर्यटन में मजबूती दिलाना आदि है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता रावल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडे समेत बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन