फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   It Was A Sunny Day In Bageshwar

सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप से मिल रही राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
It Was A Sunny Day In Bageshwar
मौसम सुहावना: कलक्ट्रेट से खिली धूप में बागेश्वर की नजारा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम साफ होने के बाद धीरे-धीरे ठंड का असर कम होने लगा है। जिला मुख्यालय में सुबह-शाम ठंड हो रही है। दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ठंड से लोग परेशान हैं। पिंडरघाटी के गांवों में बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं चलने से फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले में मौसम साफ है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में कोहरा भी नहीं लगा। जिसके चलते सुबह जल्दी धूप निकल आई। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा। हालांकि सुबह और शाम के समय चलने वाली हल्की ठंड हवाएं अब भी परेशान कर रही हैं। वहीं कपकोट की पिंडर घाटी के बोरबलड़ा, कुंवारी, खाती, खर्किया आदि क्षेत्रों में जमा बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। बर्फ पिघलने से सर्द हवाओं का जोर ठंडक बढ़ा रहा है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। जिला मुख्यालय में मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन

अल्मोड़ा में खिली धूप
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम के समय घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा लगा। जिससे धूप थोड़ी देर में खिली। कोहरा लगने से सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते लोग हीटर, अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। दिन में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान ती डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed